busy.........!!

व्यस्तता (बिजी ) ये शब्द भी बहुत मायने रखता है कि इसका जोर  किस ओर है। हालांकि ऐसा माना जाता रहा है कि व्यस्त इंसान किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। मगर हो कुछ भी ये  परिणाम ही तय करते हैं कि फिर काम बहुत ज्यादा व्यस्त रह कर किये गये हों या व्यस्त के  साथ मस्त रहकर। 
               ये क्या ?? ऊपर की बातें कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो गयी और शायद जटिल भी। 
 व्यस्तता का कल्चर अपने यहां भी है जिसके इफ़ेक्ट कुछ ज्यादा ही अलग हैं। मगर उससे पहले कुछ इम्पोर्टेन्ट बातें कर लेते हैं। 
                   हमेशा से मेरे मन में ये विचार आता था कि अपना देश ,अपनी सभ्यता और अपनी शिक्षा महान है तो फिर दुनिया भर की महान साइंटिफिक रिसर्च और इनोवेशन से हमारा नाता क्यों नहीं जुड़ पाया?? ........  इस दौरान हम कहाँ बिजी थे ?? 
  जब खोज की तो पाया कि सब इनोवेशन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी उन्ही लोगो के नाम रहीं जो वाकई में इस ओर व्यस्त और मस्त रहे  ........इसे थोड़ा तर्क के साथ बताया जाये तो इसके पीछे क्लाइमेट भी एक फैक्टर रहा ,   यूरोप और अमेरिका के भाग जहां क्लाइमेट मेडिटेरेनियन रहीं (जीवन के लिए सबसे बेस्ट क्लाइमेट )वहां लोगो के दिमाग भी औसत से ज्यादा विकसित रहे और सारा खेल वही बना ,इसके विपरीत अफ्रीका के देश जहां बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश रही वहां लोग नेस्ती और कम विकसित रहे। 
    तो भइया अब अपने देश में तो क्लाइमेट नाम की चर्चा करना बेकार है क्यों की पूरी दुनिया में इसकी क्लाइमेट को समझना कठिन रहा है। यहां नाकामी का कारण ही यहां के लोगों की व्यस्तता रही है  ......… जी हाँ !! फालतू की व्यस्तता। 
                      यहां लोग अपने काम को कम ही मायने देते हैं और दुसरो के कामों को ज्यादा  ......… ये फैक्ट है 
अब जैसे-जैसे टाइम बढ़ रहा है ये व्यस्तता और बढ़ती जा रही है - यहां सरकार अपना वोट बैंक बढ़ाने में व्यस्त है, बैंक अपने धन को लुटाने में ,अस्पताल मरीजों को गिनने में ....... किसी का भी ध्यान मुद्दे पर नहीं है। 
 यहां के युवा वन नाईट फाइट करके और दिन भर में 1-1.5 जी बी  डाटा डकारने के बाद भी किसी MNC में अच्छी नौकरी के सपने देखने में व्यस्त हैं ,डेमोक्रेसी यहां केवल फेसबुक और व्हाट्सप्प ग्रुप्स तक ही व्यस्त है।  
          इसे पड़ते समय भी आप कहीं व्यस्त हैं ......… अब बहुत हुआ !! कुछ बड़ा करते हैं सही जगह व्यस्त होते हैं क्यों है न ?? 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

apni sarkar

Bachat

HoPe2